Motivational quotes in Hindi for Achieve Goal 51 to 100.
Quote – 51
कमजोर व्यक्ति हमेशा भीड़ में होता है लेकिन एक बुद्धिमान आदमी हमेशा अकेला होता है ।
Quote – 52
जिंदगी में हर मौके का फायदा उठाओ, लेकिन किसी की मजबूरी का कभी फायदा मत उठाना
क्योंकि जिंदगी अगर मौका देती है तो धोखा भी देती है।
Quote – 53
अपने लिए नहीं तो उन लोगों के लिए कामयाब बन जाओ जो तुम्हें असफल देखना चाहते हैं !
Quote – 54
किताबों से लगाओ रखिए जनाब , यकिन मानिये जिन्दगी मे कभी ठोकर नही खाना पडेगा !
Quote – 55
अगर जिंदगी मिली है तो कुछ करके दिखाओ
अगर वक्त खराब है तो उसे बदल कर भी दिखाओ ।
Quote – 56
जो व्यक्ति दृढ़ निश्चय वाला होता है वह अपने लक्ष्य को कभी नहीं बदलता,
बल्कि उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करता है ।
Quote – 57
सत्य की खोज में हूं इसलिए शांत और मौन हूॅं,
राहगीर हूं में सच का इसलिए खुद में ही व्यस्त हूॅं ।
Quote – 58
हुनर तो सब में होता है लेकिन बस फर्क सिर्फ इतना है कि किसी का छिप जाता है तो किसी का छप जाता है ।
Quote – 59
भले ही जिंदगी मुश्किलो से भरी हुई है लेकिन हौसला भी तुम्हें खुद ही भरना है,
मुश्किले तो हर इंसान पर आती है बस फर्क सिर्फ इतना है कि कोई इन मुश्किलों के कारण निखर जाता है तो कोई बिखर जाता है ।
Quote – 60
जिस तरह पानी में गिरने से किसी की जान नहीं जाती,
जान उनकी जाती है जिन्हें तैरना नहीं आता,
उसी प्रकार
परिस्थितियां कभी समस्या नहीं बनती, यह समस्या तब बनती है जब हमें इससे निपटना नहीं आता ।
Quote – 61
मैदान से हारा हुआ इंसान फिर भी जीत सकता है,
लेकिन जो इंसान मन से हार जाता है वह कभी भी जीत नहीं सकता
Quote – 62
यूं ही नहीं मिलती राही को मंजिल, एक जुनून सा दिल में जगाना पड़ता है ।
पूछा चिड़िया से किसी ने कैसे बना लेते हो इतना सुंदर आशियाना,
बोली चिड़िया ने, भरनी पड़ती है उड़ान बार-बार, तिनका – तिनका उठाना पड़ता है ।
Quote – 63
अच्छे कपड़े पहनने से कोई आदमी बड़ा नहीं होता,
बड़ा तो वो होता है जो अच्छे विचार रखता हो ।
Quote – 64
अपनी सोच को हमेशा सकारात्मक रखना, क्योंकि लक्ष्य के रास्ते में बहुत से नकारात्मक लोग आपको आपके लक्ष्य भटकाने का प्रयास करेंगे ।
Quote – 65
इस दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है,
अगर आपने ठान लिया है तो आप असंभव को भी संभव बना सकते हैं !
Quote – 66
जिनके हौंसले बुलंद होते हैं और जिनके सपनों में जान होती है वे कभी हार नहीं मानते !
Quote – 67
जिसको तैरना सीखना हो उसे पानी में उतरना ही पड़ेगा,
क्योंकि किनारे पर बैठकर कोई गोताखोर नहीं बन सकता ।
Quote – 68
जिंदगी में खुशी के लिए काम करोगे तो आपको खुशी नहीं मिलेगी लेकिन यदि आप खुश होकर काम करोगे तो निश्चित रूप से आपको खुशी मिलेगी ।
Quote – 69
समय के साथ बदलने का हुनर तो हर कोई रखता है,
जनाब लेकिन मजा तो तब है जब आप अपने हुनर से अपने समय को ही बदल दे ।
Quote – 70
जिस प्रकार एक बीज को कितना भी मिट्टी में दबाएं है वह मिट्टी का सीना चीर कर उग जाता है,
उसी प्रकार मेहनती इंसान को कोई कितना भी दबाएं वह आगे बढ़ जाता है ।
Quote – 71
इंसान का असली चरित्र तब सामने आता है,
जब वह नशे में होता है चाहे वह नशा शराब का हो, पैसे का हो, पद का हो या रूप का हो ।
Quote – 72
जिंदगी में समस्याओं से सामना होना बहुत जरूरी है, क्योंकि यह समस्याएं ही हमें सफलता प्राप्त करने के लिए मजबूत बनाती है ।
Quote – 73
अगर आप सपने देखने की ताकत रखते हैं तो आप उसे पूरा करने की भी ताकत रखते हैं ।
Quote – 74
खुद के सपनों के पीछे इतना भागों की एक दिन तुम्हें पाना भी किसी का सपना बन जाए ।
Quote – 75
इस दुनिया में नामुमकिन कुछ भी नहीं आप वे सब कर सकते हैं, जो आप सोच सकते हैं,
और आप वे सब सोच सकते हैं जो आपने इससे पहले कभी नहीं सोचा ।
Quote – 76
किस्मत के दरवाजे पर सर पीटने से सफलता के दरवाजे नहीं खुलते, इसके लिए अपनी मेहनत से तूफान पैदा करना पड़ता है इससे दरवाजे अपने आप खुल जाएंगे ।
Quote – 77
अगर मेहनत को आदत बना लिया जाए, तो कामयाबी ‘ मुकद्दर ‘ बन जाती है
Quote – 78
अपनी जिंदगी में अच्छा दिन लाने के लिए पहले आपको बुरे दिनों से लड़ना होगा ।
Quote – 79
अगर जिंदगी में कामयाब होना चाहते हो तो दुसरो की बातों पर नहीं अपने काम पर ध्यान लगाएं ।
Quote – 80
जिंदगी में इंतजार नहीं कोशिश कीजिए जनाब क्य़ूकि इंतजार करने वालों को उतना ही मिलता है जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं !
Quote – 81
जो व्यक्ति अपने कदमों की काबिलियत पर भरोसा रखते हैं,
वही अक्सर अपनी मंजिल पर पहुंचते हैं ।
Quote – 82
जिंदगी में कुछ बड़ा करना चाहते हो तो, लोगों की छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना छोड़ दो ।
Quote – 83
जिंदगी में प्रयास जरूर कीजिए क्योंकि अगर लक्ष्य नही मिलेगा तो अनुभव जरूर मिलेगा,
लक्ष्य और अनुभव दोनों ही अमूल्य है ।
Quote – 84
उड़ान तो भरना है चाहे सपनों को पूरा करने के लिए कितनी बार ही क्यों ना गिरना पड़े, चाहें खुद से भी क्यों न लड़ना पड़े ।
Quote – 85
अगर सफलता प्राप्त करना चाहते हो तो लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करो distraction पर नहीं ।
Quote – 86
उस खेल को मत के लिए जिसमें आपका जितना निश्चित हो क्योंकि जीतने का मजा तो उसमें है जिसमें हारने का Risk हो
Quote – 87
जब तक आप अपनी कठिनाइयों और समस्याओं की वजह दूसरों को मानते रहेंगे तब तक आप अपनी कठिनाइयों और समस्याओं को मिटा नहीं पाएंगे ।
Quote – 88
जिंदगी में तपिश कितनी ही क्यों ना हो कभी उदास मत होना मेरे दोस्त,
क्योंकि धूप कितनी ही तेज क्यों ना हो कभी भी समंदर को नहीं सुखा सकती ।
Quote – 89
परिणाम कभी भी आपकी सोच के अनुरूप नहीं हो सकता, वह तो हमेशा आपकी मेहनत के अनुरूप होता है
Quote – 90
परिंदे को मंजिल मिलेगी यकीनन यह उसके फैले हुए पंख बोलते हैं, अक्सर वे लोग खामोश रहते हैं जिनके पास हुनर होते हैं ।
Quote – 91
अगर Race लंबी हो तो यह मायने रखता कि कौन कितना तेज भाग रहा है ,
बल्कि यह सबसे ज्यादा मायने रखता है कि कौन कितनी देर तक भाग रहा है ।
Quote – 92
आपकी कर्म ही आपकी पहचान है, वरना एक नाम के तो इस दुनिया में लाखों इंसान हैं ।
Quote – 93
अगर मेहनत सच्ची और नियत अच्छी हो तो कामयाबी जरूर मिलती है !
Quote – 94
अगर जीत निश्चित हो तो कायर भी जंग लड़ सकते हैं,
बहादुर तो वे हैं जो हार का पता होने के बावजूद भी लड़ना नहीं छोड़ते ।
Quote – 95
आपके पास जो भी है उसकी कद्र करो, क्योंकि यहां आसमां के पास भी उसकी खुद की जमीं नहीं है ।
Quote – 96
जिंदगी में हमेशा जिद ऐसा करो कि जो लिखा नहीं है मुकद्दर में उसे भी हासिल कर सको ।
Quote – 97
देर से बनो लेकिन जिंदगी में कुछ बनो जरूर, क्योंकि समय के साथ जमाना खैरियत नहीं हैसियत पूछता है ।
Quote – 98
कोई नामुमकिन सी बात को तु मुमकिन कर के तो दिखा,
खुद पहचान लेगा जमाना तुझे भीड़ से तू अलग चलकर तो दिखा ।
Quote – 99
दुनिया का सबसे अच्छा गहना‘ परिश्रम‘ है,
और दुनिया का सबसे अच्छा जीवन साथी 'आत्मविश्वास ‘ है ।
Quote – 100
लोगो की निंदा से घबराकर अपने ‘ लक्ष्य ‘ को कभी मत बदलिए क्योंकि ‘ लक्ष्य ‘ मिलते ही लोगों की राय बदल जाती है ।
Comments
Post a Comment