Motivational quotes in Hindi for Achieve Goal 1 to 50.

Quote - 1
डूब कर मेहनत करो अपने आज में, ताकि कल जब उभरो सबसे अलग निखरो ।

Quote – 2
अगर जिंदगी में कुछ अलग करना चाहते हो तो भीड़ का हिस्सा कभी मत बनो क्योंकि भीड़ साहस तो देता है मगर पहचान छिन लेता है ।

Quote – 3
समझदार इंसान वो नहीं जो ईंट का जवाब पत्थर से दे
समझदार इंसान वह है जो उस फेंकी हुई ईट से अपना आशियाना बना ले ।

Quote – 4
जहां कोशिशों का कद बड़ा होता है वहां नसीबों को
भी झुकना पड़ता है ।

Quote – 5
अगर आप उस इंसान की तलाश कर रहे हैं जो आपकी जिंदगी बदलेगा,
तो आप आईने में देखिए क्योंकि आपके अलावा इस दुनिया का कोई भी इंसान आपकी जिंदगी नहीं बदल सकता ।
हर उस चीज में Risk लो जो तुम्हारे सपने को सच करने में मदद करें ।
कुछ भी Impossible नहीं है इस दुनिया या तो आपकी संगति बुरी है या आपकी सोच छोटी है !

Quote – 6
ए मंजिल के मुसाफिर, हौसले की तरकस में मंजिल का वो तीर जिंदा रख,
हार जाओ तुम जिंदगी में सब कुछ फिर भी जीतने का उम्मीद जिंदा रख ।

Quote – 7
भाग्यशाली वे नहीं होते जिन्हें अपनी जिंदगी में सब कुछ अच्छा मिलता है,
भाग्यशाली इंसान तो वे हैं जो उन्हें मिलता है उसी को वे अच्छा बना लेते हैं ।

Quote – 8
हिम्मत मत खोना मेरे दोस्त क्योंकि अभी बहुत दूर जाना है,
जिसने कहा था तेरे बस का नहीं उन्हें भी कुछ करके दिखाना है ।

Quote – 9
जिंदगी में कुछ बनना ही है तो दीपक जैसा बनिए ताकि खुद जलकर भी दूसरों के घर में उजाला कर सको ।

Quote – 10
जीवन मिलना भाग्य की बात है, मृत्यु होना समय की बात है,
लेकिन मृत्यु के बाद भी लोगों के दिलों में जीवित रहना ये कर्मों की बात है ।

Quote – 11 
ऐ मेरे दोस्त मुस्कुराने की वजह न ढूंढ तू वरना जिंदगी यूं ही कट जाएगी,
कभी बेवजह भी मुस्कुरा कर देख तेरे साथ तेरी जिंदगी भी मुस्कुराएंगी |

Quote – 12
जिंदगी में अगर कुछ बड़ा मिल जाए तो कभी छोटे को मत भूल जाना,
क्योंकि जहॉं सु‌ई का काम हो वहां तलवार काम नहीं आती ।

Quote – 13
अगर आपको जिंदगी में सफल बनना है, तो सफल आदमी से ज्यादा असफल आदमी की कहानी पढ़ें ,
क्योंकि सफल आदमी की कहानी से आपकों सिर्फ सार मिलेगा लेकिन असफल आदमी की कहानी से आपकों सफल होने का ज्ञान मिलेगा ।

Quote – 14
अगर आप जिंदगी में सफल होना चाहते हैं तो आप जिस काम को कर रहे हैं उसके प्रति सकारात्मक सोच रखें,
क्योंकि लक्ष्य के प्रति नकारात्मक सोच असफलता का सबसे बड़ा कारण है ।

Quote – 15
अगर कोई इंसान खामोश है तो इसका अर्थ यह नहीं है कि वह कमजोर है यह उसका बड़प्पन है,
क्योंकि जिसको सहना आता है उसको कहना भी आता है |

Quote – 16
कामयाब होने के लिए एक तड़प होनी चाहिए,
दुनिया में हर कोई कामयाब होना चाहता है लेकिन हर कोई कामयाब नहीं हो पाता, जिसके मन में अपने लक्ष्य के प्रति तड़प होता है कामयाबी उन्हीं को मिलती है ।

Quote – 17
जिंदगी में किस्मत के भरोसे कभी मत बैठों, क्योंकि क्या पता कि किस्मत आपके भरोसे बैठा है 

Quote – 18
अगर आप अपनी गलतियों के लिए खुद लड़ते हैं,
तो इसका अर्थ यह है कि आपको कोई हरा नहीं सकता|

Quote – 19
ईमानदारी एक महंगी शौक है, जो हर किसी के बस की बात नहीं |

Quote – 20
जीतने की इच्छा सभी में होती है,
लेकिन जीतने के लिए कठीन तैयारी बहुत ही कम लोग करते हैं ।

Quote – 21 
अगर आप सपने देखने की हिम्मत रखते हैं, तो आप इसे पूरा करने की भी हिम्मत रखते हैं ।

Quote – 22
आज थोड़ा मुश्किल है, लेकिन कल थोड़ा बेहतर जरूर होगा,
बस उम्मीद मत छोड़ना मेरे दोस्त, तेरा भविष्य एक दिन जरूर बेहतरीन होगा ।

Quote – 23
जिन्होंने मुझे ठुकरा दिया मेरा वक्त देख कर, में कसम खाता हूं,
एक दिन ऐसा वक्त लाऊंगा की मुझसे मिलना पड़ेगा उन्हें वक्त लेकर ..

Quote – 24
जिंदगी में हमेशा आपको मुस्कुराने की वजह नहीं मिलेगी, लेकिन आपकी मुस्कान दूसरों की मुस्कान की वजह जरूर बनेगी ।

Quote – 25
आपकी जिंदगी का हर एक छोटा बदलाव एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा है ।

Quote – 26
आदमी छोटा है या बड़ा इससे कोई फर्क नहीं पड़ता , लेकिन आदमी की सोच छोटी है या बड़ी इससे बहुत फर्क पड़ता है ।

Quote – 27
जीवन में कभी भी किसी को बेकार मत समझना , क्योंकि एक बंद पड़ी हुई घड़ी भी 24 घंटे में दो बार सही समय दिखाती है ।

Quote – 28
नकारात्मक लोगों से हमेशा दूर रहे, क्योंकि नकारात्मक लोगों को परेशानी दिखती है उसका समाधान नहीं ।

Quote – 29
ना यार बड़ा, ना प्यार बड़ा, जरूरत के समय जो काम आए वह इंसान बड़ा ।


Quote – 30
जीवन में सब कुछ दोबारा मिल सकता है लेकिन वक्त दोबारा नहीं मिल सकता,
इसलिए अपने वक्त को सोच समझकर खर्च करें ।

Quote – 31
वो करो जो तुमहारा दिल कहे, वो नहीं जो लोग कहे…

Quote – 32
आपका मौन रहना उस व्यक्ति के लिए आपका सबसे अच्छा उत्तर है, जो आपके शब्दों को महत्व नहीं देता ।

Quote – 33
जिंदगी में हमेशा सही के साथ खड़े रहे भले ही आपको अकेला ही क्यों न रहना पड़े ।

Quote – 34
इस दुनिया की कोई भी डिग्री आपका भविष्य सुनिश्चित नहीं कर सकता,
इस दुनिया के 80% अरबपतियों के पास कोई डिग्री नहीं है ।

Quote – 35
एक इच्छा से कुछ नहीं ‘ बदलता ‘ , लेकिन एक दृढ़ निश्चय इस पूरी दुनिया को बदल सकता है ।

Quote – 36
जिंदगी की सुंदरता इस इस बात से नहीं है कि आप जिंदगी में कितना खुश रहते हैं,
बल्कि इस बात से है कि कितने लोग आपकी वजह से खुश रहते हैं ।

Quote – 37
असफलता भले ही जीवन में नकारात्मकता लाती है,
परंतु सफलता के महत्व के बारे में जानने के लिए असफलता का ज्ञान होना जरूरी है ।

Quote – 38
सर्वप्रथम आप अपने कठिन कामों को पूरा कीजिए आपका आसान का खुद-ब-खुद पूरा हो जाएगा ।

Quote – 39
अपने आप की तुलना कभी किसी से मत करे,
यदि आप ऐसा कह रहे हैं तो आप अपने आप को बेइज्जत कर रहे हैं ।

Quote – 40
" हैसियत“ आसमान जैसी होनी चाहिए, क्योंकि जमीन कितनी भी महंगी क्यों ना हो लोग खरीद ही लेते हैं ।

Quote – 41 
जिस प्रकार शतरंज में वजीर मर जाने से खेल खत्म हो जाता है,
उसी प्रकार जिंदगी में ज़मीर मर जाने से उसका भी खेल खत्म हो जाता है ।

Quote – 42
जिंदगी में ऐसा बनों कि लोग आपके आने का इंतजार करें, जाने का नही !

Quote – 43
जिंदगी में दौलत का होना जरुरी नहीं है लेकिन जिंदगी में सुकून का होना बहुत जरूरी है ।

Quote – 44
जिनके पास अपने सपनों को पूरा करने के दृढ़ संकल्प होता है,
कोई भी परिस्थिति उन्हें उनके सपनों को पूरा करने से नहीं रोक सकता ।

Quote – 45
जिनके पास बहाने नहीं होते अक्सर वही लोग कामयाब होते हैं ।

Quote – 46
समझदार व्यक्ति का इतिहास नहीं रच सकता वह केवल इतिहास को पढ़ता है,
इतिहास वही रास्ता है जो अपने लक्ष्य के प्रति पागल होता है ।

Quote – 47
मुकाबला ऐसे करो कि अगर हार भी जाओ तो, जीत से ज्यादा तुम्हारे हार के चर्चे हो ।

Quote – 48
आपकी सोच आपके कर्मों को निर्धारित करती है और आपका कर्म ही आपके भविष्य को निर्धारित करती है इसलिए हमेशा अच्छा सोचिए ।

Quote – 49
जिंदगी बनानी है तो ‘ Girls ‘ पर नहीं अपने ” Goals ” पर फोकस करो
क्योंकि आज से 5 साल बाद कोई आपसे ये नहीं पूछेगा कि आपकी गर्लफ्रेंड है या नही बल्कि हर कोई आपसे ये पूछेगा कि इस दुनिया में तेरी हैसियत क्या है ।

Quote – 50
सफलता का महल केवल और केवल कर्म की नींव पर खड़ा होता है ।

Comments

Popular posts from this blog

How to insert a header and footer in Microsoft Word document

How to Insert Page Break in MS Word

How to Customize Style in MS Word